बोलीविया में सैन्य अड्डे पर जोरदार विस्फोट, 10 से ज्यादा मौतें; 58 घायल

पटाखों के स्टॉक वाले इलाके में हुआ धमाका, जांच शुरू

सुक्रे। दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कम से कम 58 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है।

रक्षा मंत्रालय के पटाखों के स्टॉक में हुआ धमाका

बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो के मुताबिक, विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे उस हिस्से में हुआ, जहां रक्षा मंत्रालय के पटाखों का स्टॉक रखा गया था। धमाके के बाद सैन्य अड्डे और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में ज्यादातर आम नागरिक

रक्षा मंत्री ने बताया कि घायलों में 52 आम नागरिक शामिल हैं, जबकि बाकी घायल सैन्यकर्मी बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विस्फोट की वजह का पता लगाने में जुटे अधिकारी

अधिकारियों ने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पटाखों के स्टॉक में धमाका किस वजह से हुआ। जांच के जरिए हादसे के कारण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button