अंबेडकरनगर। अकबरपुर की मानस नगर कॉलोनी में कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों की राधा-कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कॉलोनी निवासी योगेंद्र नाथ शुक्ला के आवास पर भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। इसमें मोहल्ले के लोगों ने सहभागिता की।
आयोजन में बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया। कुछ बच्चों ने कृष्ण का स्वरूप धारण किया, जबकि बच्चियों ने राधा का रूप सजाया। ओम शुक्ला, अन्वेष और शिवि कृष्ण एवं राधा के स्वरूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के सजे स्वरूप देखने के लिए कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर घरों और मंदिरों में भी सजावट की गई। विभिन्न स्थानों पर भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया।
मानस नगर में आयोजित कार्यक्रम में आशीष शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, योगेश सिंह, अश्वनी, सुरेंद्र पांडे, शिवांगिनी सुमन, रेखा और कंचन समेत मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।









