सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 8 सितंबर को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹606 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंच गया है।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹2,406 बढ़कर ₹2.34 लाख हो गई है।
अलग-अलग शहरों में क्यों बदलता है सोने का भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई स्थानीय कारण जिम्मेदार होते हैं।
ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है। दूरी बढ़ने पर यह लागत भी बढ़ सकती है।
खरीदारी की मात्रा
दक्षिण भारत में सोने की खपत काफी अधिक है। यहां देश की करीब 40% सोने की खपत होने के कारण ज्वेलर्स बड़े स्तर पर खरीदारी करते हैं।
स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन
शहर और राज्य स्तर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई को देखते हुए कीमतों पर असर डालते हैं।
पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट को प्रभावित करती है।
इस साल सोना करीब ₹20 हजार महंगा
2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब ₹19 हजार की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.53 लाख हो गया है।
चांदी की कीमत भी साल के अंत के मुकाबले बढ़ी है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी ₹2.30 लाख थी, जो अब ₹2.34 लाख पर पहुंच गई है।
जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई
इस साल सोने और चांदी ने जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई भी छुई थी। 29 जनवरी को सोने का भाव ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी की कीमत ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी।









