गांधी-शास्त्री जयंती पर अकबरपुर में सफाई से पौधारोपण तक चला अभियान

अंबेडकरनगर। शिव बाबा धाम स्थित सीटीयू स्थल की सफाई के बाद वहां पौधारोपण किया गया। इसके अलावा शिव बाबा स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क में भी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सभासदों ने भी सहभागिता की।

वृद्धाश्रम में सफाई के साथ लगाए फलदार पौधे

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका की टीम वृद्धाश्रम पहुंची। वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

10 स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा-2026 में बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता नायकों और स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट और टोपी दी गई।

स्वच्छता नायकों में दीपक शुक्ला, अंकित अग्रहरि, विनय गोस्वामी, अंगद और अजय शामिल रहे। वहीं स्वच्छता मित्रों में सुशील कुमार, अनीश, गुड्डू, सूर्यभान और सुधीर को सम्मान मिला।

कचरा पृथक्करण में विजेता टीम को मिला सम्मान

‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत डॉ. ए.के. पब्लिक स्कूल में हुई कचरा पृथक्करण प्रतियोगिता की विजेता टीम सरस्वती को भी सम्मानित किया गया। नगर पालिका की टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधक जगदंबा प्रसाद और वाइस प्रिंसिपल प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद दी गई स्वच्छता की शपथ

नगर पालिका कार्यालय में सुबह आठ बजे अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा और सभासदों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अपनाने और नगर को साफ रखने की शपथ ली।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/jal-jeevan-mission-ambedkar-nagar-oht-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81/#google_vignette

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button