अंबेडकरनगर। जिले में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करते हुए सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने के निर्देश दिए हैं।
सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में नया समय लागू रहेगा।
शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों को पालन के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित किए जाएं।









