अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में बसखारी स्थित विकासखंड संसाधन केंद्र पर वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें न्याय पंचायत संसाधन केंद्र मुंडेरा के अंतर्गत आने वाले विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा अनुष्का यादव ने चित्रकला में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा के मार्गदर्शन और संरक्षण में आयोजित हुई। अनुष्का की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह ने उसे विकासखंड कार्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने जिला स्तर पर होने वाली आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिक्षकों ने भी दी बधाई
अनुष्का की उपलब्धि पर सहायक अध्यापक सुभाष, राजित राम और अनिल कुमार के साथ शिक्षामित्र कुसुम लता देवी व शांति देवी ने भी उसे शुभकामनाएं दीं।









