अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की स्थिति देखी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने कहा कि पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान किया जाए। निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता तक भी स्पष्ट रूप से पहुंचाई जाए।
उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
रैंकिंग सुधारने पर भी जोर
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार के लिए विभागों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता में होना चाहिए।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/tanda-bjp-sanjay-singh-2027/
अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों की निगरानी करते हुए समय से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।









