बेवाना-कटका में औद्योगिक क्लस्टर को 507.52 करोड़ मंजूर

616.77 करोड़ रुपये का भेजा गया था प्रस्ताव, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र; आईएएस अविनाश सिंह ने भी किए थे प्रयास

अंबेडकरनगर। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेवाना और कटका में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आइएमएलसी) की स्थापना की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी है। दोनों परियोजनाओं के अवस्थापना विकास के लिए 616.77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके सापेक्ष 507.52 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। बजट स्वीकृत होने के बाद अब परियोजनाओं से जुड़ी अगली कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है।

इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए जिले में तैनात रहे पूर्व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भी प्रयास किए थे। परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित करना है। इससे जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार होगा।

बेवाना में 570 एकड़ भूमि पर विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

अकबरपुर तहसील क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 161.100 किलोमीटर पर बेवाना औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। इसके लिए बेवाना, जगदीशपुर मुस्लिमपट्टी और खानजहांपुर गांवों में 570 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की गई है। यहां औद्योगिक भूखंडों की आवंटन दर 4,950 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित है।

बेवाना में अवस्थापना विकास के लिए 284 करोड़ 80 लाख 62 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर काम आगे बढ़ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button