16 नवंबर से घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का ब्योरा

जनगणना की स्वगणना शुरू- 30 नवंबर तक ऑनलाइन विवरण भरने का मौका

अंबेडकरनगर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत जिले के लोग 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर परिवार से जुड़ी निर्धारित जानकारी दर्ज करनी होगी। स्वगणना की अवधि पूरी होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का काम होगा।

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें स्वगणना और घर-घर गणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला जनगणना अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि स्वगणना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 16 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन अलग-अलग वर्गों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक दिवस के लिए थीम और नोडल अधिकारी तय किए गए हैं।

14 दिन, 14 वर्गों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 16 नवंबर को राजस्व एवं प्रशासन दिवस से अभियान शुरू होगा। इस दिन विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। 17 नवंबर को स्थानीय शासन एवं ग्रामीण विकास दिवस पर नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों और ग्राम प्रधानों को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button