जिले में 23 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा

9,816 अभ्यर्थियों की व्यवस्था में जुटा प्रशासन

  • 25 और 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को छह पालियों में होगी परीक्षा
  • जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अम्बेडकरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कुल 9,816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

तीन दिन, छह पालियां और 23 परीक्षा केंद्र

आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में PET-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है।

केंद्रों की व्यवस्थाएं पहले से परखने के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने को कहा। उन्हें केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाकर सभी तैयारियों की पहले से जांच करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक केंद्र पर आयोग के मानकों के अनुरूप जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button