गन्ने के सट्टे में गड़बड़ी मिली तो यहीं होगा सुधार, सात दिन खुला रहेगा रिकॉर्ड

अकबरपुर समिति में सट्टा प्रदर्शन शुरू, एमएलसी हरिओम पांडेय ने देखे काउंटर

अंबेडकरनगर। गन्ना किसानों के सट्टे और सर्वे से जुड़ी जानकारी में अब गलती मिलने पर सुधार का मौका मिलेगा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अकबरपुर में सोमवार से सात दिवसीय सट्टा प्रदर्शन शुरू हो गया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शन 21 से 27 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन के बाद एमएलसी ने समिति परिसर में बनाए गए सभी काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना पर्यवेक्षकों से किसानों को सर्वे और सट्टे का पूरा विवरण दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपने रिकॉर्ड का अवलोकन करें। किसी तरह की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/international-deaf-week-medical-college/

जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने किसानों से निर्धारित अंतिम तिथि तक नया सदस्य बनने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिझौड़ा ने किसानों को उपज बढ़ोतरी की रसीद निर्धारित समय में कटाने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से किसानों से सट्टे और सर्वे से जुड़ी जानकारी समय रहते जांच लेने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button