सीसीटीवी फुटेज में मूर्ति से गहने निकालती दिखी महिला; सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच हुई वारदात
लखनऊ। सआदतगंज के चौपटिया स्थित चारों धाम मंदिर में शनिवार सुबह चोरी की घटना सामने आई। मंदिर में मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी हो गए। इसके अलावा श्रीनाथ जी की मूर्ति का मुकुट भी गायब है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से गहने निकालती नजर आ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सुबह एक घंटे के बीच हुई चोरी
मंदिर के पुजारी सियाराम अवस्थी ने बताया कि मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी हुए हैं। श्रीनाथ जी की मूर्ति का मुकुट भी गायब है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वारदात शनिवार सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच हुई।
सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान का प्रयास
चोरी की जानकारी मिलने पर मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है।
इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









