मेरठ में मेगा वेटरंस रैली में पहुंचे सीएम योगी

वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को करेंगे सम्मानित

मेरठ। देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में शनिवार को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में मेगा वेटरंस रैली का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री वीर नारियों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही सैन्य सेवाओं से जुड़े रहे पूर्व अधिकारियों और जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे।

16 वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान

रैली में सम्मानित होने वालों में छह वीर नारियां एवं माताएं, सात वीरांगनाएं और तीन गैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिक शामिल हैं। इन सभी को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के योगदान और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देना है।

मेजर जनरल से हवलदार तक के पूर्व सैनिकों से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए तैयार विशेष सूची में सेना के 13 पूर्व अधिकारियों और जवानों के नाम शामिल हैं। इनमें मेजर जनरल से लेकर हवलदार तक के सैन्य पदों पर सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिक शामिल हैं। पूर्व सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर एससी जौहर भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले पूर्व सैन्य अधिकारियों में शामिल होंगे।

सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान का आयोजन

मेगा वेटरंस रैली के जरिए पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मान देने के साथ उनके अनुभवों और योगदान को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का पूर्व सैनिकों से संवाद भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button