NCTC अलर्ट से टली बड़ी तस्करी- 25 करोड़ की गांजा बरामद

  • खुफिया इनपुट के आधार पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • दुबई से लखनऊ लाई गई ड्रग्स की खेप, महिला तस्कर कस्टडी में
  • 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹25 करोड़

लखनऊ।  लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को एक अफ्रीकी महिला को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। यूगांडा निवासी अनीताह नाबाफू वामुकूता फ्लाई दुबई की फ्लाइट (FZ-443) से लखनऊ पहुंची थी। एनसीटीसी (नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर) से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने महिला को हिरासत में लिया और उसके बैग की जांच की।

तलाशी के दौरान उसके सामान से करीब 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस समय महिला से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

पहले से थी ड्रग्स तस्करी की सूचना

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को पहले से सूचना मिली थी कि ड्रग्स की एक बड़ी खेप लखनऊ एयरपोर्ट लाई जा सकती है। जैसे ही संदिग्ध महिला फ्लाइट से उतरी, उसे रोका गया और जांच के दौरान गांजा से भरे पैकेट मिले।

पहले भी पकड़ी गई हैं तस्कर महिलाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 4 मार्च को थाईलैंड की एक महिला को भी 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ पकड़ा गया था। उस समय भी केंद्रीय खुफिया एजेंसी के इनपुट पर कार्रवाई की गई थी।

सिगरेट की तस्करी का भी मामला सामने आया

लगभग पांच महीने पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकॉक से लौटे तीन तस्करों को 97 हजार सिगरेट पैकेट के साथ पकड़ा गया था। तीनों एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से आए थे और गोल्ड फ्लैक ब्रांड की सिगरेट तीन बड़े बैग में छिपाकर लाई गई थी। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 17.5 लाख रुपये थी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading