राम दरबार दर्शन के लिए पास खत्म

अब सभी श्रद्धालु बिना पास कर सकेंगे राम दरबार के दर्शन, आरती पास व्यवस्था जारी

  • राम दरबार दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता समाप्त
  • रामलला की आरती के लिए पास पहले की तरह मिलेंगे
  • VVIP और सुगम पास जारी करने की नई व्यवस्था लागू

अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम दरबार के दर्शन के लिए अब पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार से पास व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालु बिना किसी पास के रामलला के साथ पहली मंजिल पर स्थित राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे।

राम दरबार मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित है, जिसका निर्माण पिछले वर्ष जून में पूरा हुआ था। शुरुआत में भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था का आकलन करने के लिए ट्रस्ट ने दर्शन हेतु पास प्रणाली लागू की थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।

हालांकि, सुगम और VVIP पास की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की पास जारी करने वाली आईडी बंद कर दी गई थी। अब ट्रस्ट ने दो से तीन सदस्यों का एक समूह बनाया है, जो इन पासों को जारी करेगा।

पास व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र के अनुसार, बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र पर सुबह 9 बजे से तत्काल पास बनाए जा रहे हैं। प्रतिदिन रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 तत्काल पास जारी किए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन आरती दर्शन के लिए 100 पास और 75 रेफरल पास की व्यवस्था भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button