लखनऊ में PDA पर गरमाया क्षत्रिय समाज- सपा सांसद के विरोध में प्रदर्शन तेज

  • सपा सांसद के बयान पर क्षत्रिय समाज में रोष

  • करणी सेना समेत कई संगठनों का विरोध

  • हजरतगंज में PAC व भारी पुलिस तैनात

लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के विरोध में क्षत्रिय समाज के संगठनों ने विरोध जताने की कोशिश की। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। PAC के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

करणी सेना, क्षत्रिय महासभा और राष्ट्रीय राजपूत महासभा जैसे संगठनों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने पहले से सतर्कता बरती और प्रमुख पदाधिकारियों को नजरबंद कर लिया गया। भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र शाही सहित 20 से अधिक पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया गया।

प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति के सदस्य तेज प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें राणा सांगा की जयंती मनाने से रोका गया और हिरासत में लिया गया। उन्होंने सपा नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में ‘A’ यानी राजपूतों को साइलेंट क्यों रखा गया है। उन्होंने मांग की कि सांसद रामजीलाल सुमन को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर राणा सांगा जयंती मनाने और प्रदर्शन करने की पोस्ट सामने आई थी। पुलिस ने संबंधित संगठनों से बातचीत कर कार्यक्रम को स्थगित करवाया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चौराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading