अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन
रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

लखनऊ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर निगरानी और चेकिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
लखनऊ में आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए हाईअलर्ट जारी किया गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन, अमौसी एयरपोर्ट और बस टर्मिनल्स जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बुधवार सुबह चारबाग स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई।
एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के स्तर को और ऊंचा किया गया है। हर यात्री की मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पूरे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रदेशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…
27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

