सुरक्षा के मोर्चे पर भारत अलर्ट- अमेरिका की चेतावनी से मचा हलचल

  • अमेरिकी नागरिकों को दी गई चेतावनी, भारत के कई शहर हाई अलर्ट पर
  • कूटनीतिक मोर्चे पर भारत का बड़ा फैसला, पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
  • पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता

वॉशिंगटन। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को इस क्षेत्र की यात्रा न करने की सख्त चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों और नागरिक अशांति की संभावनाएं बनी हुई हैं, ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को इस इलाके से दूर रहना चाहिए। अमेरिका की यह एडवाइजरी भारत में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच जारी की गई है। विदेश विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “अमेरिकी नागरिकों को याद दिलाया जाता है कि जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में यात्रा न करने की सलाह पहले से प्रभावी है। वर्तमान हालात में खतरे और भी बढ़ गए हैं।”

भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाया

इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति कड़ा कदम उठाते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने का ऐलान किया है। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में कटौती करते हुए उसके सैन्य सलाहकारों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

ये अहम फैसले लिए गए:

  • अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

  • सार्क वीजा छूट योजना के तहत जारी सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द किए गए हैं।

  • पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

  • पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से भी भारतीय सैन्य सलाहकारों को वापस बुलाया गया है।

भारत के इन कदमों से साफ है कि वह अब आतंकवाद के मुद्दे पर कोई नरमी नहीं बरतने वाला। देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading