क्या होगा अगर समन्वयकों के कार्य संतोषजनक न हुए?

  • समन्वयकों के मूल्यांकन से होगी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार
  • शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही की नई पहल
  • नवाचार, अनुशासन और गुणवत्ता के लिए सख्त मूल्यांकन

अम्बेडकरनगर।  बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में अब जिला समन्वयकों के कार्यों का मूल्यांकन सौ अंकों की कठोर कसौटी पर किया जाएगा। यह मूल्यांकन प्रक्रिया समन्वयकों की कार्यकुशलता और निष्ठा को जांचने के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा को सुनिश्चित करेगी।

नए दिशा-निर्देशों के तहत समन्वयकों के मूल्यांकन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा, जैसे कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षकों का प्रशिक्षण, शैक्षिक सामग्री का उपयोग, और ऑनलाइन सूचनाओं की तत्परता से आपूर्ति। जिला समन्वयकों के कार्यों का यह मूल्यांकन पारदर्शिता की ओर एक अहम कदम है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभा सकें।

मूल्यांकन के मुख्य बिंदु- मूल्यांकन के अंतर्गत 20 विद्यालयों का मासिक निरीक्षण, शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता, जिला स्तरीय टास्क फोर्स में सक्रिय भूमिका, बीआरसी और डायट के बजट का समुचित उपयोग, शैक्षिक सामग्री का प्रभावी क्रियान्वयन, और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, समन्वयकों को शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय का समयबद्ध भुगतान भी सुनिश्चित करना होगा। यह मानक यह तय करेंगे कि समन्वयक केवल औपचारिकताएं निभा रहे हैं या फिर वे शिक्षा की गुणवत्ता में असल बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

कड़ी निगरानी-  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने इस नई पहल के बारे में स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब कार्य संस्कृति में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी समन्वयक का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता, तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading