क्या अब भारत बनेगा Apple का नया चीन? जानिए इसके पीछे की वजहें

  • ट्रेड वॉर के बीच भारत में बढ़ा Apple का निवेश
  • iPhone प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही
  • Foxconn और Tata बने भारत में Apple की रीढ़

नई दिल्ली। Apple के CEO टिम कुक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50% iPhone अब भारत में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से जून तिमाही तक भारत, अमेरिका में बिकने वाले iPhones के लिए ‘Country of Origin’ बन जाएगा। टिम कुक ने यह भी बताया कि Apple अपने अन्य प्रोडक्ट्स जैसे AirPods और Apple Watch का प्रोडक्शन वियतनाम में करवा रही है। कंपनी ने चीन में बढ़ते टैरिफ की तुलना में भारत और वियतनाम में कम इंपोर्ट टैक्स (सिर्फ 10%) की वजह से इन देशों को मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बना लिया है।

ट्रेड वॉर के चलते Apple का प्रोडक्शन भारत शिफ्ट

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और ट्रंप सरकार के रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद Apple ने अपनी सप्लाई चेन को चीन से हटाकर भारत और वियतनाम की ओर मोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि कुक का कहना है कि मार्च तिमाही में इसका सीमित असर हुआ क्योंकि कंपनी ने सप्लाई चेन में तेजी से बदलाव किया।

2026 तक भारत में सालाना 6 करोड़ iPhone का लक्ष्य

Financial Times की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अगर 2025 के अंत तक भारत में अपनी असेंबलिंग प्रक्रिया पूरी तरह शिफ्ट कर देता है, तो 2026 से हर साल भारत में 6 करोड़ से अधिक iPhone बनाए जाएंगे। यह मौजूदा उत्पादन क्षमता का दोगुना होगा।

फिलहाल, चीन अब भी iPhone मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी है। IDC के अनुसार, 2024 में Apple के ग्लोबल iPhone शिपमेंट में चीन की हिस्सेदारी 28% रही।

Related Posts

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर…

Continue reading