शॉर्ट सर्किट या साजिश? आग लगने की असली वजह क्या है?

  • अवैध दुकानों से भड़की आग, चार घंटे बाद पाया गया काबू
  • टिन-टट्टर की दुकानों में लगी आग ने बढ़ाया खतरा
  • 25 फीट ऊंची लपटें देख सहमे लोग, मच गई भगदड़

कानपुर। किदवई नगर की 40 दुकान मार्केट में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अवैध दुकान में भीषण आग लग गई। तड़के करीब 4:30 बजे घड़े, मटके और कूलर बेचने वाली एक दुकान से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पास की 5 अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें 25 फीट तक ऊंची उठ रही थीं। घबराए लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे और शोर मचाकर मदद मांगते रहे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अवैध दुकानों ने रोका राहत कार्य
बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, वहां टट्टर से बनी अवैध दुकानों की भरमार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम पहले भी इन अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कुछ ही समय बाद दोबारा दुकानें लग जाती हैं। अतिक्रमण के चलते दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में देरी हुई, जिससे आग तेजी से फैली और नुकसान बढ़ गया।

CFO का बयान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा ने बताया, “जैसे ही मिनी कंट्रोल रूम में आग की सूचना मिली, दमकल गाड़ियां तुरंत रवाना कर दी गईं। आग विकराल हो चुकी थी और पूरी बाजार को अपनी चपेट में ले सकती थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।”

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading