ससुराल वालों की दहेज की मांग ने महिला को सड़क पर क्यों खड़ा किया?

  • दहेज के लिए विवाहिता पर कहर, ससुराल पक्ष का अमानवीय व्यवहार
  • विवाहिता ने शिकायत में आरोप लगाया: घर से निकालने का संगीन मामला
  • दहेज की बलि, ढाई साल के बच्चे को लेकर महिला ने खोला ससुराल वालों का कच्चा चिट्ठा

अम्बेडकरनगर । अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर क्षेत्र के सेहरी सिकरोहर में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता माला देवी ने सम्मनपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2021 में सूरज राजभर के साथ हुआ था, लेकिन विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए उसे लगातार तंग किया जाता रहा।

माला देवी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उनके घर एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसकी उम्र अब ढाई वर्ष है। इसके बावजूद, ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना जारी रखा। माला के अनुसार, उसका पति सूरज राजभर, ससुर हौसिला प्रसाद, सास कलावती, ननद चांदनी और देवर पवन एकजुट होकर आए दिन उसे गाली-गलौज करते थे।

आरोप है कि 18 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे, आरोपियों ने माला देवी के साथ मारपीट की और उसके जेवरात छीनकर उसे उसके ढाई साल के बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया।

इस मामले पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading