पोप लिओ 14वें का ऐतिहासिक संबोधन- क्या बदलाव लाएंगे नए पोप?

  • पोप लिओ 14वें की पहली सार्वजनिक प्रार्थना सभा, एक ऐतिहासिक क्षण
  • पोप लिओ 14वें का संदेश, कैथोलिक आस्था का प्रसार करने में सहयोग की अपील
  • भारत ने पोप लिओ 14वें को दी शुभकामनाएं, मोदी ने क्या कहा?

वेटिकन सिटी।  रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप लिओ 14वें (पोप लियो XIV) ने शुक्रवार को अपनी पहली प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और अंग्रेजी में संबोधित किया। उन्होंने कैथोलिक आस्था के प्रसार में सहयोग की अपील करते हुए कार्डिनल्स से कहा, “आपने मुझे क्रॉस उठाने और आशीर्वाद पाने के लिए चुना है। मैं जानता हूं कि आप सभी मेरा साथ देंगे, क्योंकि हम एक चर्च, एक समुदाय और यीशु के मित्र के रूप में आगे बढ़ेंगे।”

भारत ने जताई शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए पोप को भारतवासियों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि भारत साझा मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए होली सी (वेटिकन) के साथ संवाद जारी रखने को प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पोप लिओ 14वें को शुभकामनाएं दीं।

पहले अमेरिकी पोप, पेरू में रह चुके हैं सक्रिय
अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को गुरुवार को नया पोप चुना गया, जिन्होंने अपना नाम लिओ 14वां रखा। 69 वर्षीय प्रीवोस्ट पहले अमेरिकी पोप हैं और उन्होंने अपना अधिकांश समय पेरू में सेवा करते हुए बिताया। वे 2023 में ही कार्डिनल बने थे। पोप बनने से पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की नीतियों की आलोचना भी की थी।

पहला संबोधन इतालवी और स्पेनिश में
पोप चुने जाने के बाद उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका से इतालवी और स्पेनिश में संबोधन दिया था, लेकिन शुक्रवार को पहली बार अंग्रेजी में बोले। उनके नेतृत्व में कैथोलिक चर्च की नई दिशा पर अब दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading