डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारियां

  • मेडिसिन, सर्जरी व अन्य विभागों के डॉक्टर शामिल
  • आपात स्थिति के लिए बेड और दवा की तैयारी
  • रूटीन मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा

वाराणसी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) टीम को सक्रिय कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेडिकल स्टाफ से लेकर नर्सिंग टीम तक को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

टीम में मेडिसिन, सर्जरी, एनेस्थिसिया और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। साथ ही 60 नर्सिंग ऑफिसरों को छह टीमों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम में 10 कर्मचारी शामिल हैं। आपात स्थिति में एक टीम मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का कार्य करेगी, दूसरी टीम बेड की व्यवस्था देखेगी, जबकि अन्य टीमें इलाज, दवा वितरण और दस्तावेज़ीकरण का काम करेंगी।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. केके गुप्ता को इस टीम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह और प्रो. निलेश को को-नोडल की जिम्मेदारी दी गई है। नर्सिंग अधीक्षक प्रकाशचंद्र शर्मा टीम कमांडर होंगे।

रूटीन मरीजों के इलाज पर असर नहीं पड़ेगा

प्रो. केके गुप्ता ने भरोसा दिलाया है कि आपदा की स्थिति में भी नियमित मरीजों की सेवाएं बाधित नहीं होंगी। अस्पताल में जहां-जहां बेड उपलब्ध होंगे, वहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में वैकल्पिक रास्तों की पहचान कर ली गई है, ताकि किसी भी स्थिति में आवागमन सुचारु बना रहे।

आयुष विभाग में भी अलर्ट, सभी छुट्टियां रद्द

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सभी आयुष चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading