लखनऊ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, लेसा-विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी

शहर के कई इलाकों में कटिया कनेक्शन पकड़े गए, 30 किलोवाट लोड चोरी का खुलासा, 10 पर FIR

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को टीम ने अमीनाबाद, न्यू फरीदीपुर, जानकीपुरम, कमता, गोविंद विहार और राधापुरम सहित कई इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई जगह लोग अवैध रूप से कटिया लगाकर एसी और कूलर चलाते पाए गए।

जांच टीम के पहुंचते ही क्षेत्रों में हड़कंप मच गया और कई लोग आनन-फानन में कटिया हटाने लगे, लेकिन बिजली विभाग के कर्मियों ने खंभों से सभी अवैध कनेक्शन काट दिए। अभियान के दौरान करीब 30 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अमौसी जोन के न्यू फरीदीपुर में 62 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के मामले सामने आए। यहां जावेद (5.99 किलोवाट), बाबूलाल (2.49 किलोवाट), किरन अवस्थी (3.00 किलोवाट) और राकेश निषाद (2.21 किलोवाट) के खिलाफ धारा-135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

जानकीपुरम जोन के गोडियन का पुरवा क्षेत्र में 52 परिसरों की जांच के दौरान 3 उपभोक्ता सीधे केबल जोड़कर कुल 12.85 किलोवाट की बिजली चोरी करते पाए गए। इनके खिलाफ मंजू सिंह, वीरेंद्र कुमार और हरिराम पर भी कार्रवाई की गई है।

कमता उपकेंद्र के अजय नगर में ईरा मजूमदार (4.0 किलोवाट) को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। वहीं गोविंद विहार और राधापुरम की झुग्गी-झोपड़ियों में सैकड़ों अवैध कटिया कनेक्शन हटाए गए। अमीनाबाद क्षेत्र में हुई सुबह की छापेमारी के दौरान रवि और मोहम्मद आमिर के घरों में भी बिजली चोरी की पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button