क्या LIC की व्हाट्सएप सेवा, ऑनलाइन भुगतान को और भी सरल बनाएगी?

  • LIC ने व्हाट्सएप से किया पेमेंट सिस्टम को और भी आसान
  • अब LIC के प्रीमियम का भुगतान सिर्फ एक क्लिक दूर
  • LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए नई सुविधा: पेमेंट का तरीका हुआ स्मार्ट

नई दिल्ली। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने करोड़ों पॉलिसी होल्डर्स के लिए एक नई सुविधा पेश की है, जिसके तहत अब वे अपनी LIC पॉलिसी का प्रीमियम व्हाट्सएप के माध्यम से भी चुका सकते हैं। यह सुविधा LIC ने अपनी नई ‘व्हाट्सएप बॉट’ सेवा के तहत शुरू की है, जिससे पॉलिसी होल्डर्स को पेमेंट करने का एक और आसान तरीका मिलेगा।

LIC का कहना है, “यह विकल्प पॉलिसी होल्डर्स को प्रीमियम भुगतान के लिए एक और ऑनलाइन तरीका प्रदान करेगा। रजिस्टर्ड कस्टमर्स अब व्हाट्सएप नंबर 8976862090 पर संपर्क करके अपनी ड्यू पॉलिसी का भुगतान कर सकते हैं।”

2.2 करोड़ पॉलिसी होल्डर्स के लिए खास सुविधा
LIC के ग्राहक पोर्टल पर 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसी होल्डर्स हैं। इनमें से 3 लाख से ज्यादा ग्राहक रोजाना विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए लॉग इन करते हैं।

व्हाट्सएप से पेमेंट कैसे करें?
LIC पॉलिसी होल्डर्स, जिन्होंने LIC पोर्टल पर अपनी पॉलिसी रजिस्टर्ड करवाई है, वे व्हाट्सएप नंबर 8976862090 पर ‘HI’ भेजकर इस नई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद, उन्हें स्क्रीन पर विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से वे अपनी सेवा का चयन कर सकते हैं।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading