महोबा में जमीन में दफन शराब का जखीरा बरामद

महोबा । उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में पुलिस ने जमीन के भीतर छिपा कर रखी 4200 लीटर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस उप अधीक्षक तेज बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना पर पुलिस ने मध्य रात्रि में कबूतरा डेरा की घेराबंदी करके छापा मारा जिसमे अवैध शराब निर्माण की एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। छापे में यहां मौके पर शराब निर्माण करने की चार भठ्ठियाँ तथा 65 किलोग्राम कच्चा माल (लहन) तथा उपकरण समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

पुलिस ने यहां अलग.अलग आधा दर्जन स्थलों पर जमीन में खुदाई करके प्लास्टिक के करीब 21 बड़े पीपों में भरकर रखी 4200 लीटर अवैध शराब बरामद की जिसे जमीन में दफन करके छिपा कर रखा गया था। उन्होने बताया कि छापे की भनक पहले से लग जाने के कारण शराब माफिया समेत अवैध कार्य मे संलिप्त डेरे के निवासी अपने घर की महिलाओं और बच्चों के साथ भाग निकले। पुलिस ने शराब भठ्ठियों व लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *