पुलिस लाइन में चल रहा है एक खास निर्माण कार्य- जानिए क्या है इसका उद्देश्य

  • जवानों को शस्त्र संचालन की दी प्रायोगिक ट्रेनिंग
  • परेड ड्रिल में दिखा जवानों का अनुशासन और तालमेल
  • एसपी ने दिए वाहन उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, अकबरपुर स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैयारियों और अनुशासन का जायजा लिया।

परेड ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण पर जोर

सलामी के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों की परेड ड्रिल का निरीक्षण किया और उन्हें परेड के विभिन्न पहलुओं की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बल के जवानों को दौड़ लगवाकर शारीरिक फिटनेस व अनुशासन का महत्व समझाया। साथ ही, स्वयं शस्त्र अभ्यास कराते हुए उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हथियारों के उपयोग, रखरखाव और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण

एसपी ने यूपी-112 की पीआरवी गाड़ियों की भी जांच की और संबंधित स्टाफ को हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर व फर्स्ट एड किट जैसे उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसार चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की सफाई और रखरखाव को प्राथमिकता देने को कहा।

क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार की समीक्षा

परेड के बाद एसपी ने क्वार्टर गार्ड व शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की सुरक्षा, रिकॉर्ड और उपलब्धता संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष का भी अवलोकन किया और रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन

भ्रमण के दौरान एसपी ने नवनिर्मित पुस्तकालय भवन और आगामी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के लिए तैयार किए जा रहे क्लासरूम, बैरक व मेस की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading