पहलगाम हमले के विरोध में उठी एकजुट आवाज़, युवाओं ने मांगी कड़ी कार्रवाई

  • बरकत अली ने कहा – यह हमला इंसानियत पर सीधा हमला है
  • आतंकियों के प्रतीकात्मक पुतले के साथ जताया आक्रोश
  • केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग

अम्बेडकरनगर।  पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। समाजसेवी बरकत अली के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने पुरानी तहसील तिराहे पर प्रदर्शन कर आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले फूंक दिए।

प्रदर्शन के दौरान “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बरकत अली ने कहा, “यह हमला मानवता पर कलंक है। हम सरकार से मांग करते हैं कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।” उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से धैर्य की प्रार्थना की।

इस प्रदर्शन में मौलाना इफ्तेखार अहमद, मोहम्मद रिजवान राही, सभासद सोमू मौर्य, महेश गुप्ता और नरोत्तम तिवारी समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए इसे जड़ से खत्म करने की अपील की। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश में गुस्सा और शोक की लहर पैदा कर दी है।

Back to top button