मकर संक्रांति पर कानपुर के सरसैया घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

तड़के से गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु

सूर्य देव को अर्घ्य और सूर्य नमस्कार किए

घाट पर सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम

कानपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार सुबह कानपुर के सरसैया घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के भोर से ही लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर सूर्य नमस्कार भी किया।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं नगर निगम के कर्मचारी लगातार साफ-सफाई व्यवस्था में जुटे रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और सूर्य उपासना का विशेष फल माना जाता है। इस पर्व पर खिचड़ी का दान करने की परंपरा भी है, जिसके कारण कई क्षेत्रों में इसे खिचड़ी पर्व के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष 14 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहा। वहीं सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश शाम 3 बजकर 16 मिनट पर हुआ, जिसके बाद का समय भी स्नान और दान के लिए शुभ माना गया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *