
अंबेडकर नगर । सम्मनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ननिहाल जाने के लिए घर से निकले युवक को पहले अपहरण कर ले जाया गया और फिर हाथ-पैर बांधकर इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पलई कल्याणपुर निवासी अंकुर उर्फ विपुल (30 वर्ष) रविवार शाम घर से टांडा के हजलापुर स्थित ननिहाल जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में बरियावन के केशवपुर कटुईया गांव के पास स्थित शराब के ठेके पर अतुल से किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर गुस्साए अतुल ने अपने पिता रामतीरथ को मौके पर बुलाया। इसके बाद पिता-पुत्र युवक को जबरन उठा कर अपनी चक्की तक ले गए, जहां दोनों ने मिलकर पत्नी के साथ युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसे लात-घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कई बार हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा,









