केशवपुर कटुईया में युवक की बेरहमी से हत्या

अंबेडकर नगर। थाना सम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम सभा केशवपुर कटुईया में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ग्राम निवासी 27 वर्षीय युवक विपुल सिंह को कथित तौर पर पिता-पुत्र द्वारा पकड़कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना रात लगभग 12 बजे के बाद हुई।

घटना का पूरा विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपुल सिंह अपने किसी काम से घर के पास से गुजर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने युवक को पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विपुल लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपियों पर किसी तरह का रोक नहीं लगी।

कुछ देर तक चले इस उत्पीड़न के बाद विपुल बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *