एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार ने किया सम्मनपुर थाने का औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। गुरुवार को एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार ने सम्मनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखागार, आवासीय भवनों तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के समय थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। एडिशनल एसपी ने थाने में मौजूद सभी अभिलेखों को बारीकी से देखा और रजिस्टरों के अद्यतन की स्थिति की जांच की। थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और समुचित व्यवस्था देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग का चेहरा थाने से ही बनता है, इसलिए थाना परिसर की व्यवस्था, अनुशासन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बनी रहे।

निरीक्षण के बाद एडिशनल एसपी ने थाने पर तैनात सभी चौकीदारों को छाता, टिफिन और थर्मस देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि थाने की व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका भी अहम होती है। उनकी निष्ठा और सेवाभाव को सम्मानित करना आवश्यक है।

थाने के पुलिसकर्मियों ने एडिशनल एसपी द्वारा किए गए इस प्रोत्साहन को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण और सम्मान से मनोबल बढ़ता है और कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button