संपूर्ण समाधान दिवस : जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन सक्रिय

अंबेडकरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।

अकबरपुर तहसील : 46 शिकायतें, 7 का हुआ त्वरित समाधान

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशों के साथ प्रेषित किया गया।

आलापुर में 76 शिकायतें, 9 का तत्काल समाधान

तहसील आलापुर में उप जिलाधिकारी आलापुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाधान दिवस के दौरान 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 09 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। बाकी प्रकरणों को नियमानुसार संबंधित विभागों को सौंपा गया है।

भीटी में 34 प्रार्थना पत्र, 2 मामलों का निस्तारण मौके पर

तहसील भीटी में उप जिलाधिकारी भीटी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस के अंतर्गत कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों को तत्काल निस्तारित किया गया। बाकी मामलों की जांच जारी है।

टांडा में 47 शिकायतें, 4 निस्तारित

तहसील टांडा में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि अन्य को संबंधित विभागों को भेजा गया।

जलालपुर में 56 शिकायतें, 6 को मिली राहत

तहसील जलालपुर में समाधान दिवस के तहत 56 शिकायती आवेदन मिले। इनमें से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी मामलों पर कार्यवाही जारी है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading