अंबेडकरनगर में वज्रपात की आशंका पर प्रशासन सतर्क

  • वज्रपात की आशंका पर जिला प्रशासन अलर्ट, जारी किए सुरक्षा निर्देश
  • हर साल होती है जनहानि, सतर्कता से टल सकते हैं हादसे
  • ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप से मिलेगी वज्रपात की पूर्व चेतावनी

अंबेंडकरनगर। जिले में आगामी मानसून के दौरान वज्रपात (आकाशीय बिजली) की घटनाओं की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समिति ने जनसामान्य को सचेत करते हुए विस्तृत बचाव निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधित सरकारी अलर्ट को गंभीरता से लें और सतर्कता बरतें।

वज्रपात से होती है हर वर्ष जनहानि, सतर्कता से बच सकते हैं हादसे
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि और पशुहानि की घटनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि समय रहते चेतावनी और पूर्व सूचना को आमजन तक पहुंचाकर इन आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक रोका जा सकता है।

दामिनी और सचेत एप से मिलेगी पूर्व सूचना
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा विकसित दामिनी और सचेत मोबाइल एप उपयोगी हैं। ये एप 20 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संभावित वज्रपात की पूर्व सूचना प्रदान करते हैं। इससे व्यक्ति समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकते हैं और हादसों से बचा जा सकता है।

एडीएम ने बताए बचाव के उपाय
अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि वज्रपात की स्थिति में निम्नलिखित सावधानियां बरतना अत्यंत आवश्यक है:

पेड़ों, मोबाइल टावर और ऊंचे भवनों के नीचे शरण न लें।

बच्चों को खुले मैदान में खेलने से रोकें।

लोहे की वस्तुएं जैसे हैंडपंप, दरवाजे, खिड़कियां न छुएं।

धातु से बने छाते, लैंडलाइन फोन व बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें।

दोपहिया या खुले वाहनों की सवारी न करें।

जमीन पर न लेटें और जलक्रीड़ा से बचें।

 

 

 

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading