प्रतिबंधित प्लास्टिक पर चला प्रशासन का डंडा, 5.6 किलोग्राम कैरी बैग जब्त

टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर, हयातगंज और मीरानपुर में बुधवार को प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अधीक्षक शमशाद जुबेर की अगुवाई में चली कार्रवाई के दौरान कुल 5.600 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। साथ ही एक दुकानदार से 5000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

जन-जागरूकता के साथ सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान अधिकारियों ने न सिर्फ प्लास्टिक जब्त किए, बल्कि दुकानदारों और आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग, क्रय-विक्रय पूरी तरह से वर्जित है और नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टीम में शामिल रहे नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी

इस अभियान में जलकल अभियंता एवं प्रभारी सफाई निरीक्षक आशीष कुमार चौहान भी मौजूद रहे। इनके साथ अनूप कुमार यादव, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद सुहेल, शकील अहमद, मंशाराम, महेंद्र कुमार समेत कई सफाई नायक और कर्मचारी भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर मोहल्लों में दुकानों की गहन जांच की और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया।

दुकानदारों को दी गई चेतावनी

अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि वे वैकल्पिक और पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का प्रयोग करें। चेतावनी दी गई कि अगली बार प्लास्टिक पाए जाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दुकान सील करने तक की कार्यवाही संभव है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading