नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन सख़्त

अम्बेडकर नगर। आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के नेतृत्व में कस्बा शहजादपुर (अकबरपुर) और टांडा में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।

दो प्रमुख कस्बों में एक साथ दिखी प्रशासनिक मुस्तैदी

फ्लैग मार्च के दौरान अकबरपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह और टांडा में उप जिलाधिकारी अरविंद शुक्ला भी शामिल रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला कांस्टेबल, प्रशासनिक अधिकारी और PAC जवान इस मार्च का हिस्सा बने। यह फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील गलियों से होते हुए गुजरा।

अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

फ्लैग मार्च सिर्फ कानून व्यवस्था को लेकर ही नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश को भी आमजन तक पहुँचाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने बा

34जारों में महिलाओं को मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी महिला या बच्ची के साथ कोई भी छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading