आगरा में मैथ टीचर की हत्या

पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कटवाया गला; ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

  • कोचिंग के बेसमेंट में मिला था ओमप्रकाश यादव का शव
  • हत्या के बाद ब्लैकबोर्ड पर लिखा था- ‘ओपी यादव रेपिस्ट’, पुलिस पूछताछ में छात्रा ने कबूला जुर्म

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में मैथ टीचर की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कोचिंग की पूर्व छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड से शिक्षक की हत्या कराई थी। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने 2 नवंबर को कोचिंग सेंटर में शिक्षक की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने ब्लैकबोर्ड पर ‘ओपी यादव रेपिस्ट’ लिखा और शिक्षक का मोबाइल फोन व स्कूटी लेकर फरार हो गया। घटना के चार दिन बाद कोचिंग के बेसमेंट में शिक्षक का शव मिला था।

बेसमेंट में मिला था शिक्षक का शव

मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव (50) के रूप में हुई है। उनका शव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में मिला था। शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और गला कटा हुआ था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के साक्ष्य जुटाए।

कॉल डिटेल से पूर्व छात्रा तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान शिक्षक की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें एक मोबाइल नंबर ऐसा मिला, जिस पर उनकी लगातार बातचीत होती थी। जांच में पता चला कि यह नंबर कोचिंग की एक पूर्व छात्रा का है।

इसके बाद पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान छात्रा ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि शिक्षक कथित तौर पर उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button