अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिकायतों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न करने और प्रत्येक मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा।









