खेत की मेड़ बांधने पहुंचे राकेश पर मारपीट का आरोप

पंचायत में तय हुआ था जमीन का बंटवारा, कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला गांव का मामला

अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला गांव में जमीन की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक पक्ष के राकेश कुमार शुक्ला ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मेड़ बांधने पहुंचे तो हुआ विवाद

राकेश कुमार शुक्ला के प्रार्थना पत्र के अनुसार, जमीन का बंटवारा गांव की पंचायत में दोनों पक्षों की मौजूदगी में तय हुआ था। इसके बाद 11 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत की मेड़ बांधने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान वागेश, उनके पुत्र हर्ष और उत्कर्ष तथा यश शुक्ला ने एकराय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

सिर और माथे पर आई चोट

राकेश के मुताबिक, मारपीट में उनके सिर, माथे, जबड़े, पीठ और कमर में चोटें आईं। माथे पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में कटका थाने में उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामलों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button