AIADMK-BJP में फिर बनी बात- सीटों पर बाद में होगा फैसला

  • 2026 का चुनाव पलानीस्वामी के नेतृत्व में, सीट बंटवारे पर बाद में फैसला

  • शाह ने कहा- गठबंधन NDA के लिए फायदेमंद, कोई अतिरिक्त मांग नहीं

  • DMK सरकार के भ्रष्टाचार को बनाएंगे मुख्य चुनावी मुद्दा: शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को AIADMK के साथ BJP के गठबंधन की फिर से घोषणा की। उन्होंने बताया कि 2026 के विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। सीटों का बंटवारा बाद में तय होगा। शाह ने कहा कि गठबंधन NDA के लिए लाभकारी है और AIADMK की कोई अतिरिक्त मांग नहीं है।

शाह ने DMK सरकार पर भ्रष्टाचार, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार का आरोप लगाया और कहा कि जनता इन्हीं मुद्दों पर वोट देगी। उन्होंने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (CMP) की भी संभावना जताई।

AIADMK सितंबर 2023 में भाजपा से अलग हो गई थी। अब एक बार फिर गठबंधन की वापसी के साथ भाजपा नेता नयनार नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। नागेंद्रन पहले AIADMK में थे, जिससे समीकरण मजबूत होने की उम्मीद है।

2021 में AIADMK-BJP को 75 सीटें मिली थीं। वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों दल तमिलनाडु में खाता तक नहीं खोल सके। DMK गठबंधन ने सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading