-
2026 का चुनाव पलानीस्वामी के नेतृत्व में, सीट बंटवारे पर बाद में फैसला
-
शाह ने कहा- गठबंधन NDA के लिए फायदेमंद, कोई अतिरिक्त मांग नहीं
-
DMK सरकार के भ्रष्टाचार को बनाएंगे मुख्य चुनावी मुद्दा: शाह
चेन्नई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को AIADMK के साथ BJP के गठबंधन की फिर से घोषणा की। उन्होंने बताया कि 2026 के विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। सीटों का बंटवारा बाद में तय होगा। शाह ने कहा कि गठबंधन NDA के लिए लाभकारी है और AIADMK की कोई अतिरिक्त मांग नहीं है।
शाह ने DMK सरकार पर भ्रष्टाचार, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार का आरोप लगाया और कहा कि जनता इन्हीं मुद्दों पर वोट देगी। उन्होंने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (CMP) की भी संभावना जताई।
AIADMK सितंबर 2023 में भाजपा से अलग हो गई थी। अब एक बार फिर गठबंधन की वापसी के साथ भाजपा नेता नयनार नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। नागेंद्रन पहले AIADMK में थे, जिससे समीकरण मजबूत होने की उम्मीद है।
2021 में AIADMK-BJP को 75 सीटें मिली थीं। वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों दल तमिलनाडु में खाता तक नहीं खोल सके। DMK गठबंधन ने सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी।








