लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ। लखनऊ में सोमवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी, तभी रास्ते में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के चलते पायलट को तत्काल कदम उठाना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, विमान जब अंबेडकरनगर के ऊपर करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी पायलट के केबिन में धुआं महसूस हुआ। स्थिति को गंभीर मानते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे कॉल’ भेजा।

मेडे कॉल मिलते ही ATC ने प्राथमिकता के आधार पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद विमान को शाम 5:17 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर उतार लिया गया।

फ्लाइट में कुल 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान विमान में लगे ऑक्सीजन मास्क स्वतः सक्रिय हो गए थे। केबिन क्रू ने यात्रियों को मास्क के इस्तेमाल की जानकारी दी, जिससे किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं मची।

लैंडिंग के बाद कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स के जरिए दिल्ली रवाना किया गया, जबकि कुछ को होटल में ठहराया गया है। हालांकि, कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।

एक यात्री हेमरॉन माइकल ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें समय पर नई टिकट या स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल सिक्योरिटी और टेक्निकल टीमों द्वारा विमान की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में धुएं या आग लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Related Posts

IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, सिस्टम पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने इस्तीफे में व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते…

Continue reading
लखनऊ में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक अलर्ट

लखनऊ। लखनऊ में 1 अप्रैल को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच को लेकर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। मैच के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *