अजय बंगा बोले – बदलाव महसूस होता है, हमेशा दिखता नहीं

  • THR यूनिट में महिलाओं से ज़मीन पर बैठकर की बातचीत
  • बिना भाषण दिए जाना महिलाओं का संघर्ष
  • बदलाव महसूस करने की बात कहकर जताई संवेदनशीलता

लखनऊ। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में चिनहट स्थित टेक होम राशन (THR) यूनिट के निरीक्षण के दौरान सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बन गए। उन्होंने न तो कोई औपचारिक भाषण दिया और न ही मीडिया कैमरों के लिए पोज किया, बल्कि जमीन पर बैठकर महिलाओं से बातचीत की, उनके संघर्ष को समझा और उनकी मेहनत की सराहना की।

यूनिट में प्रवेश करते ही बंगा ने अपना कोट और टाई उतार दी और वहां मौजूद महिलाओं को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। एक महिला ने उनसे पूछा – “साहब, कैसे हैं?” बंगा ने मुस्कुराकर जवाब दिया – “मैं अच्छा हूं, लेकिन आप कैसी हैं?” महिला बोलीं – “अब सब कुछ ठीक है।”

50 मिनट तक महिलाओं के बीच रहे बंगा
अजय बंगा करीब 50 मिनट तक THR यूनिट में रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही मूंगदाल खिचड़ी, पंजीरी, बर्फी, आटा-बेसन हलवा आदि का निरीक्षण किया और उनके कामकाज की बारीकियों को समझा। उन्होंने रानी देवी से बात की, जो अपने दो बच्चों के साथ वहां मौजूद थीं। बंगा ने कहा, “बदलाव हमेशा दिखता नहीं… महसूस होता है। मुझे यहां वो बदलाव महसूस हुआ है।”

90 लाख की लागत से बनी है यूनिट, मॉडल के रूप में होगा विकास
चिनहट की इस THR यूनिट को 90 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। यहां 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं काम करती हैं। यूनिट को अब मॉडल यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिल चुके हैं और अन्य कंपनियों से टाई-अप की योजना पर भी काम चल रहा है। मनरेगा फंड से यूनिट का इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर किया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading