अंबेडकरनगर। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर एक ही दिन में 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अमरनाथ पुत्र रामदत्त निवासी सोनगांव जमालपुर, प्रवीण कुमार वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा निवासी पसियापारा, नितेश तिवारी पुत्र शेषमणि तिवारी निवासी जमुनीपुर, आज्ञाराम पुत्र पाले निवासी चाँदपुर भटपुरा, अबधेश पुत्र पाले निवासी चाँदपुर भटपुरा, बुझावन पुत्र जियावन निवासी सिसानी अखईपुर और बलई पुत्र जियावन निवासी सिसानी अखईपुर शामिल हैं।
इसके अलावा दीपू उर्फ दीपनारायण पुत्र राममुन्नर निवासी विहलोलपुर, अमित पुत्र चन्द्रशेखर निवासी विहलोलपुर, मो. इजहार पुत्र मो. आरिफ निवासी कुड़िया चितौना, अच्छेलाल पुत्र रामजियावन निवासी माधवपुर, रामू पुत्र बैजनाथ निवासी माधवपुर, दिनेश पुत्र बहादुर निवासी संघतिया शाहजादपुर और सुरेश पुत्र गुड्डू निवासी संघतिया शाहजादपुर को भी गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में कतवारू पुत्र दुलारे निवासी विगरिया बनकेगांव, जोखू पुत्र भदई निवासी उकरा, धौताल वर्मा पुत्र रामअचल निवासी सुराड़ी और विवेक कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मीरानपुर को भी पुलिस ने दबिश के दौरान गिरफ्तार किया।
सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।









