अकबरपुर नगर पालिका ने चलाया पर्यावरण अभियान

पौधारोपण और कपड़ा थैला वितरण से दिया स्वच्छता का संदेश

  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वार्डों में लगाए गए पौधे, प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील

अंबेडकरनगर नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ और विश्व पेपर बैग डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के तहत पौधारोपण के साथ नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

अमरौला वार्ड में सामूहिक पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वार्ड अमरौला में अधिशासी अधिकारी राजमणि के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, वार्डवासियों और नगर पालिका कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

जेटली इंटर कॉलेज परिसर में भी लगाए गए पौधे

वार्ड संघतिया स्थित डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 95 वर्षीय सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल (नेवी) विश्वनाथ राय, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बाबा राम शब्द यादव, सभासद जयराम भारती और क्षेत्र के नागरिकों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर लोगों ने हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण तैयार करने का संकल्प लिया।

विश्व पेपर बैग डे पर नागरिकों को बांटे गए कपड़े के थैले

12 जुलाई को विश्व पेपर बैग डे के अवसर पर नगर पालिका की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के थैले वितरित किए गए। लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई और कपड़े व पेपर बैग के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button