गंगा बैराज जाम पर अखिलेश का तंज, बोले– 45 मिनट का वादा

लखनऊ/कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ से कानपुर जाते समय गंगा बैराज पर लगे भीषण जाम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि दावा किया जाता है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, लेकिन दो स्मार्ट सिटी के बीच गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम क्या उसी वादे में शामिल है या फिर अनुपूरक बजट की तरह इसकी चर्चा अलग से होगी।

उन्होंने आगे लिखा कि भाजपाइयों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं।

करीब 90 मिनट जाम में फंसे रहने के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

इसके बाद अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा स्थित रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के आवास पहुंचे। आगे के कार्यक्रम के तहत वे जिला अध्यक्ष फजल महमूद के पुत्र सैय्यद मोहम्मद अहमद के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने सिविल लाइन स्थित निवास पर जाएंगे।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *