लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने RRF के साथ मिलकर परिसर में मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को घेर लिया, जिसके बाद कई छात्र सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छात्रों को सड़क से घसीट-घसीटकर गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक छात्र को भी पुलिस जबरन गाड़ी में बैठा रही थी, जबकि वह चिल्ला रहा था कि वह धरने में शामिल नहीं है। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया और वह वहां से दूर चला गया।

करीब 350 छात्रों के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button