लखनऊ में ‘120 बहादुर’ देखने पहुंचे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव और फरहान अख्तर ने लखनऊ में साथ देखी फिल्म ‘120 बहादुर’

फिल्म में 1962 के रेजांग ला युद्ध में 120 जवानों की वीरता की कहानी

अहीर रेजिमेंट की बहादुरी दिखाए जाने से सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चा

लखनऊ। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को प्लासियो मॉल पहुंचे, जहाँ उन्होंने बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ नई रिलीज़ हुई फिल्म ‘120 बहादुर’ देखी। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है।

अखिलेश यादव के मूवी देखने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि फिल्म में अहीर रेजिमेंट की बहादुरी और इतिहास को दिखाए जाने के कारण इसे राजनीतिक संदेश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

भारत-चीन युद्ध में 120 जवानों की वीरता पर आधारित कहानी

फिल्म ‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की उस अदम्य गाथा पर आधारित है, जिन्होंने रेजांग ला में दुश्मन से लड़ते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
फरहान अख्तर ने फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अंतिम सांस तक रणभूमि नहीं छोड़ी।

‘लखनऊ दिल के करीब’ — फरहान अख्तर

थियेटर में प्रवेश से पहले फरहान अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ हुई है।
उन्होंने बताया कि फिल्म की टैगलाइन ‘हम पीछे नहीं हटेंगे’ हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाती है।

फरहान ने कहा, “यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए। हमारे सैनिक किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा करते हैं, यह इसमें स्पष्ट दिखता है। लखनऊ हमेशा दिल के बेहद करीब रहा है, यहाँ आना खास होता है।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *