
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।
योगी को स्टार प्रचारक नहीं, स्टार विभाजक बताया:
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक नहीं, बल्कि स्टार विभाजक बनकर गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।
बिजली संकट पर हमला:
बिजली संकट के सवाल पर उन्होंने कहा, “फुस्स फुलझड़ी से क्या उम्मीद करोगे। त्योहारों पर बिजली नहीं दे पा रहे हैं। अब बिजली बनाई ही नहीं तो देंगे कहां से। बिजली तो समाजवादियों की बनाई हुई है। इन्होंने तो बनाई ही नहीं।”
डिजिटल अरेस्ट और गरीबों के खाते:
डिजिटल अरेस्ट के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कुछ कहा था। गरीबों के खुले खाते बंद हो रहे हैं और सरकार ने पैसे अपने पास रख लिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को इस प्रक्रिया में सतर्कता बरतनी होगी।
विद्यापीठ में अवार्ड भेदभाव पर टिप्पणी:
विद्यापीठ में यादव छात्रों के बजाय किसी अन्य को अवार्ड दिए जाने पर उन्होंने कहा कि भेदभाव का इतिहास 5000 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर ही पीडीए के दुख-दर्द दूर होंगे और सामाजिक न्याय की स्थापना होगी।
भविष्य की रणनीति:








